
बिलासपुर । गोवर्धन पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने गुरुवार की शाम सीएमडी कॉलेज मैदान में धर्मसभा में अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए एक हिंदू परिवार एक रुपया और एक घंटे का समय रोज निकाले। उस समय और संपत्ति का उपयोग अपने आस पास के मठ मंदिरों को केंद्र बनाकर उसकी सुचिता, स्वच्छता, सुंदरता, शील आदि से संपन्न बनाने में की जाय।

जगद्गुरु शंकराचार्य जी की सुबह तिफरा झूलेलाल भवन में दीक्षा कार्यक्रम के बाद शाम 06 बजे से सीएमडी कॉलेज मैदान में धर्म सभा रखी गई थी । जहा सर्वप्रथम भक्तो के द्वारा पादुका पूजन किया गया।


जिसके पश्चात बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने उनका स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि महाराज का आशिर्वाद हमेशा से बिलासपुर को मिला है, और आगे भी मिलता रहेगा।

सांसद अरुण साव ने कहा कि गुरुदेव जी से हमे धर्म व हिंदुत्व के मार्ग में चलने की प्रेरणा एवम मार्गदर्शन मिलता है। सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है, इसलिए आज पूरी दुनिया में हिदुत्व का जो भाव है वह फैल रहा है, लोग हिदूत्व की ओर आकर्षित हो रहे है। और यही वह मार्ग है जिससे पूरी दुनिया में सुख, शांति और समृद्धि आ सकती है।

सभा के पश्चात सभी भक्तो ने जगतगुरु शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।


कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, लोकसभा सांसद अरुण साव, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, अभय नारायण राय, महेश दुबे, बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक, कांग्रेस नेता विजय केशरवानी, विजय पांडेय,राजेंद्र शुक्ला, सियाराम कौशिक, प्रमोद नायक,रामदेव कुमावत, प्रवीण दुबे, संजय दुबे, एस पी चतुर्वेदी, संदीप पांडेय, डॉ. विवेक बाजपेई, रोशन अवस्थी, अरविंद दीक्षित ,डॉ. विनोद तिवारी, प्रफुल्ल शर्मा, सुनील दीक्षित, स्वप्नील शुक्ला, विनय शर्मा,राजा अवस्थी, अभिषेक पांडेय,अनुराग पांडेय, शशांक त्रिवेदी, अमित तिवारी सहित बड़ी संख्याओं में भक्तजन मौजूद रहे।