Loading ...
क्राइमबिलासपुर

वीडियो : युवक ने कार में स्टंट करते अपना वीडियो सोशल मीडिया में डाला, ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल युवक को थाने में तलब कर की कार्यवाही

बिलासपुर । हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति द्वारा अपने कार पर स्टंट करते हुए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट में डाली गई थी जो वीडियो ट्रैफिक पुलिस को प्राप्त हुई।

जिसकी जानकारी होने पर यातायात थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज द्वारा त्वरित संज्ञान में लेते हुए उक्त वाहन का नंबर ट्रेस कर संबंधित गाड़ी मालिक के पता पर नोटिस भेज कर थाना में उक्त वाहन को तलब किया गया।

जिसमें ब्लैक फिल्म भी लगा हुआ मिला ब्लैक फिल्म को मौके पर तत्काल उतरवाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में युवक अपना नाम अनूप डेविड पिता लोहना डेविड पता वार्ड नंबर 12 विद्युत नगर, तिफरा का होना बताया।

जो 2 दिन पहले गनियारी कोटा रोड में अपने कार क्रमांक CG10 BK 9153 मे स्टंट करना स्वीकार किया। जिसके खिलाफ एम व्ही एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत ₹9800 का चालान काटकर कार्यवाही किया गया है।