Loading ...
क्राइमबिलासपुर

कर्कस आवाज वाली 14 बुलेट की मोडिफाई साइलेंसर निकलवाई गई, एमवी एक्ट का उलंघन करने वालो पर डी0एस0पी0 (ट्रैफिक) संजय साहू की कार्यवाही जारी

बिलासपुर। युवाओं में रॉयल एइफील्ड बुलेट में फर्राटा मारने का फैशन चलन में हैं, युवा अलग आवाज के चक्कर में बुलेट की साइलेंसर को मोडिफाई करा कर घातक आवाज व गोली चलाने वाली आवाज वाले साइलेंसर लगाकर शहर में फर्राटा मार रहे हैं।उक्त साइलेंसर की आवाज से अत्यंत कर्कस के साथ दुर्घटना जनक भी है ।

जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने ऐसे वाहनों एवं कार में स्टंट करने वाले वाहन चालकों पर विशेष कार्यवाही के निर्देश यातायात पुलिस को दिए हैं।

जिसके परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय साहू एवं यातायात के निरीक्षकों द्वारा प्रतिदिन स्टंट करने वाले वाहन चालकों एवं एनफील्ड बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर फर्राटा मारने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है।

मंगलवार को येसे कर्कस आवाज वाली 14 बुलेट वाहनों पर यातायात पुलिस ने कार्यवाही की। यातायात पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वाहन मालिक द्वारा ओरिजनल साइलेंसर लगाने व चलान करवा कर पुराना लाइसेंस जमा करने पर ही वाहन छोड़ी तथा भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में सोशल मीडिया एवं वीडियो के माध्यम से प्राप्त, कार चालक द्वारा वाहन चलाकर स्टंट करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई एवं मोडिफाईल साइलेंसर वाहनों पर निरंतत यातायात की कार्यवाही जारी हैं।