
बिलासपुर । भगवान परशुराम जयंती की शुरुआत बुधवार को लोखंडी स्थित ब्राहम्ण समाज के भवन में स्थापित भगवान परशुराम जी की आदम कद मूर्ति की पूजा-अर्चना के साथ की गई। समग्र ब्राहम्ण समाज और परशु सेना के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्रजन शामिल हुए।
सर्वप्रथम लोखंडी में स्थापित भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर विप्रजनों ने भगवान परशुराम की जीवन गाथा पर परिचर्चा करते हुए उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिए।

कार्यक्रम में बंशीलाल गौरहा, बी.के पाण्डेय, प्रदीप शुक्ला, चंद्र प्रकाश बाजपेयी, अरविंद दीक्षित, प्रभात मिश्रा, कमल तिवारी, गौरव तिवारी, जयश्री शुक्ला, विवेक बाजपेयी, प्रवीण झा, राजेश त्रिवेदी, हर्षिता पाण्डेय, गोपाल तिवारी, सुदेश दुबे साथी, राजेश त्रिवेदी, शिवा मिश्रा, विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, प्रणव शर्मा, अपूर्व तिवारी, गौरव तिवारी, आदित्य दीक्षित, आलोक त्रिवेदी, लक्ष्मीकांत दीक्षित, मनोहर लाल मिश्र, राजेश पाण्डेय, सुरेंद्र तिवारी, अनुग्रह मिश्रा, संदीप वाजपेयी, अमित शुक्ला, शाश्वत तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।