
बिलासपुर । निजान अभियान चलाकर मीडिया में वाह वाही लूटने वाली पुलिस जनता के प्रति कितनी संवेदनशील है इसी बात पर पता चलता है की बीती रात पीडब्ल्यूडी व ठेकेदारों की लापरवाही से खुली नाली के गड्डे में 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की अकाश्मिक मौत हो जाती है और पुलिस दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करती है।
•लाश को थाने के सामने रख कर परिजनों ने किया प्रदर्शन
मजबूरन परिवार वालो को ठेकेदारो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने मृतक की लाश को लेकर थाने का घेराव करने को मजबूर होना पड़ा। जब थाने में लाश को लेकर परिवार वालो ने मीडिया के सामने हंगामा मचाया तब जा कर पुलिस ने दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की ।
•जनप्रतिनिधि मौन ??
शहर में लगातार खुले गड्ढों में लोगो की मौत हो रही है । हाल ही के दिनो मे सरकंडा बंधवापारा के 17 वर्षीय युवक की भी खुले गड्डे में गिरने से मौत हुई थी। इसी तरह आए दिन खोदे गए गड्ढों को खुला छोड़ देने से लोग हादसे के शिकार हो रहे है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि शासन प्रशासन लापरवाह तो है ही लेकिन इस शहर के जनप्रतिनिधियों को भी इसका कोई सरोकार नही रहा की इस तरह की लापरवाही को रोकने कोई ठोस कदम उठा कर ठेकेदारों के लिए कड़ा निर्देश जारी करवाए।
•बीती रात खुले गड्ढे में गिरने से हुई थी बुजुर्ग की मौत –
आपको बता दे कि बीती रात उषा उपवन मंगला निवासी 68 वर्षीय कृपाल सिंह गाबा दूध पहुंचने के लिए रात 8 बजे के करीब घर से निकले हुए थे जिनकी दीनदयाल कॉलोनी की रोड में पीडब्ल्यूडी द्वारा खोदे गए गहरे खुले गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी. मामले में परिजनों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी और विभाग के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है, कार्रवाई नहीं होने के कारण गुरुवार की दोपहर परिजनों ने मृतक का शव सिविल लाइन थाने में रखकर हंगामा किया। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कंस्ट्रक्शन कंपनी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया ।