Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सनसनी खबर : सरजू बगीजा के बंद कमरे में अधेड़ की मिली लाश, सिविल लाइन पुलिस की तफ्तीश जारी

बिलासपुर। सरजू बगीचा स्थित बंद मकान में अधेड़ व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिली है।

अष्टमुखी शिव मंदिर से सरजू बगीचा जाने वाली गली के पहले मकान से अचानक लोगो को तेज दुर्गंध आने का आभास हुआ जिसके बाद आस पास के लोगों ने इसकी खबर सिविल लाइन थाने को दी।

जब सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के अंदर प्रवेश किया तो वहां एक अधेड़ व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली जिसके सर पर चोट के निशान भी नजर आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि सरजू बगीचा के इस मकान में पेशे से किसान लेख राम कौशिक उम्र 58 वर्ष अकेले ही रहते थे। जो हाल ही में अपने पैतृक ग्राम से यहां आए हुए थे। पुलिस का अनुमान है कि शराब पीने के बाद सीढ़ी में चढ़ने या उतरने के दौरान लेखराम कौशिक मुंह के बल गिर पड़े होंगे, और उनका सिर तख्त के किनारे नोक में लग गई होगी जिससे उनकी मौत हो गई होगी ।

बरहाल जब तक पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट नही आ जाती तब तक इस बारे में पुख्ता कुछ कह पाना मुश्किल है।

हालाकि प्रारंभिक दृष्टि में लाश को देख कर उनकी मौत 3 – 4 दिन पहले ही हो चुकी है ऐसा जान पड़ता है क्योंकि शव सड़ चुका है जिससे बहुत तेज बदबू भी आने लगी है।

चूंकि लेख राम कौशिक अपने घर पर अकेले ही रहते थे इसलिए उनकी मौत कब हुई इस संबंध में अभी ज्यादा कुछ जानकारी नही मिल पाई है, खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर बंद मकान में मिली लाश की खबर सुनते ही सरजू बगीचा के लोग बड़ी हैरत में है।