Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आज शाम निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा

बिलासपुर। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आज विप्र समाज के लोगो द्वारा शाम 04 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूम धाम से विप्र समाज के द्वारा मनाया जा रहा है। शनिवार को 501 महिलाएं सिर पर कलश लिए,पीली साड़ी के साथ कलश यात्रा निकाली। जो कि पुराना हाई कोर्ट, शीतला मंदिर से निकल कर देवकी नंदन चौक में पूजा अर्चना, महा आरती के साथ समाप्त हुआ।

वही आज शाम 04 बजे विशाल शोभा यात्रा रखी गई है, जो दयालबंद शीतला मंदिर से निकल कर गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए देवकीनंदन चौक में जा कर सभा में तब्दील हो जायेगी । जहा आचार्य श्री राजेश्वर जी महाराज एवम श्री राजीव लोचन जी महाराज (चित्रकूट) के आशिर्वाचनो के साथ महा आरती एव समाज के कुल गौरवो का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है,अंत में स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।