
बिलासपुर । श्री श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति द्वारा आयोजित सोलापुरी माता पूजा उत्सव के तीसरे दिन मां चामुंडेश्वरी की स्थापना की गई। खड़कपुर से विशेष रुप से पधारे पुजारी पार्थसारथी ने अपने सहयोगी भानु, हरी, अनिल, टाइगर और सोमेश के सहयोग से गीली हल्दी से मां की प्रतिमा तैयार की।
•कौन है मां चामुंडेश्वरी•
मां चामुंडेश्वरी को कर्नाटक के लोग नाडा देवी भी कहते हैं, जिसका अर्थ राज्य देवी है। मान्यता है कि देवी ने राक्षस राज महिषासुर का वध किया था । भक्तों का विश्वास है कि देवी की आराधना से महामारी, रोग अकाल मृत्यु और अन्य आपदाओं से मुक्ति मिलती है। देवी चामुंडा मुंडमाला पहनती है। उनके हाथ में कटा हुआ सर और रक्त पात्र भी होता है । देशभर में कई स्थानों पर चामुंडा देवी के मंदिर स्थापित है। दक्षिण भारत के केरल में भी उनका प्रसिद्ध मंदिर है । देवी के इसी स्वरूप के दर्शन के लिए रविवार शाम को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचे थे।

कोरोना के चलते 2 साल तक यह आयोजन नहीं हो पाया, जिसके बाद श्रद्धालुओं का उत्साह अब और अधिक नजर आ रहा है। सोलापुरी माता पूजा उत्सव के लिए स्टेशन रोड बंगला यार्ड, बारह खोली चौक में आयोजन स्थल में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है, साथ ही यहां बिजली की आकर्षक सजावट भी की गई है । सफेद रंग के गणवेश में समिति के वॉलिंटियर्स एक- एक गतिविधियों का सुचारू संचालन करते देखे जा सकते हैं। परंपरा अनुसार पुजारी द्वारा प्रतिदिन देवी के अलग-अलग स्वरूप की रचना की जा रही है। रविवार को पुजारी ने मां चामुंडेश्वरी की प्रतिमा निर्मित की। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के हाथ उस समय अपने आप जुड़ गए जब देवी प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसके पश्चात पारंपरिक डफली की स्वर लहरी के बीच पुजारी पार्थसारथी ने दक्षिण भारतीय विधि पूर्वक देवी की पूजा अर्चना और आरती की। रविवार को समिति की ओर से बंगाली खिचड़ी भोग का निर्माण किया गया, जिसे देवी को अर्पित करने के बाद उसे प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित किया गया।

•महिलाएं गीली हल्दी लेकर लौट रहीं•
देवी की प्रतिमा का निर्माण प्रतिदिन गीली हल्दी से किया जाता है। अगले दिन वही पवित्र गीली हल्दी पंडाल में पहुंचने वाली वाले श्रद्धालु को प्रदान की जाती है। सुहागिने इसे सौभाग्य का प्रतीक मानती है और इस पवित्र हल्दी को सहेज कर अपने घरों में रखती है। इस हल्दी को पाने के यहां हर वर्ष होड़ नजर आती है।
•लकी ड्रॉ निकालकर भाग्यशाली योजनाओं को दिया जा रहा उपहार•

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति द्वारा अतिथियों के माध्यम से लकी ड्रॉ निकालकर बच्चों और महिलाओं को उपहार प्रदान किया जा रहा है। शनिवार को अतिथि शिवबिल्डर्स के कमलेश कश्यप द्वारा लकी ड्रॉ निकाला गया। लकी ड्रा के विजेता कुमारी एस वैष्णवी, कुमारी एस दिशा और कुमारी एस एच पोर्नमी को कॉपी किताब आदि भेंट किया गया, तो वहीं महिलाओं के वर्ग में लकी ड्रा के विजेता श्रीमती बी रानी, श्रीमती अखिलेश कुमारी कुशवाहा और श्रीमती तुलसी को चांदी का सिक्का एवं साड़ी का उपहार दिया गया।
•आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं यह पदाधिकारी•

माता पूजा को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री वी. रामा राव (पूर्व पार्षद, विधान सभा प्रभारी कोरबा), सचिव एस.साई भास्कर (पार्षद), कोषाध्यक्ष बी.शंकर राव, ई. अप्पा राव, टी.गिरधर राव, एल. श्रीनिवास, डी.भास्कर राव (वासु), एस. राजेंद्र प्रसाद, आर. रवि शंकर, जी. लोकेश राव, डॉ. एम. एस. राजू, डी. डी. महेश, लक्ष्मण राव, वेंकट राव, जी. एस. एन. राजू, टी.दिवाकर, वी.मधुसूदन राव, एस. श्रीनिवास राव, प्रभाकर राव, जी. मोहन राव, एम. गोविंद राव, बी. श्रीनिवास राव, डी. महेश राव, पवन, विकास कोरी, जे. गोविंद राव, वेंकट राव, वी.श्यामू राव, ए.संदीप राव, हरी, मुरली , सूरी, जगदीश राव, हरीश, गौरव शंकर, शेखर राव, प्रवीण राव, एस साई हरीश, पी नरेश राव, डी प्रसाद राव, डी दिलेश्वर राव, देवी चरण रजक, राजेश रेय्या, पी शंकर राव, जे दामोदर राव, एम प्रसाद राव, लक्ष्मण राव, रवि कन्ना, डी गणेश, काशी राव, सी नवीन, सी श्रीनिवास राव, एम राम कृष्ण, ए के नायडू, एम जी राव, एम एस नारायणा, बी संतोष, एल रमेश, पी तुषाल, साई अभिषेक, जी योगेश्वर राव (यश),जयंत कुमार आदि सोलापुरी माता पूजा के सदस्य जुटे हुए हैं।