
बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा शहर में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “निजात अभियान” के अंतर्गत यातायात पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने जिला आटो संघ की रेलवे स्टेश में बैठक ले कर समझाई दी।
सोमवार को ट्रैफिक डीएसपी संजय साहू द्वारा जिला ऑटो संघ की बैठक लेकर सभी ऑटो चालकों को अवैध नशे से दूर रहने हेतु की समझाइश दी एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए सभी यात्रियों से अच्छे व्यवहार करने बात की।

उक्त समझाइश का जिला ऑटो संघ के पदाधिकारियों व चालकों ने स्वागत करते हुए। नशे के विरुद्ध चल रहे निजात अभियान में अपना पूर्ण समर्थन एवं सहयोग देने की बात कही।
इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने सभी ऑटो चालकों ने “निजात अभियान के पोस्टर अपने ऑटो में लगाए ।
बैठक में ऑटो चालको व उपस्थित रेलवे कुलियों ने नशे ना करने प्रतिज्ञा भी ली।

बैठक में जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष अजय पानीकर, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम टंडन, सचिव जितेंद्र खंडे, सह सचिव मोहम्मद याकूब एवं सदस्यगण ऑटो चालक व यातायात जवान अधिकारी उपस्थित रहे।