
बिलासपुर। थाना सरकंडा के थाना प्रभारी फाजुल होदा शाह द्वारा सरकंडा क्षेत्र के गुंडा तथा निगरानी बदमाशों की वृहद चेकिंग का अभियान चलाया गया।
क्षेत्र के अपराधियों के घरों में सुबह सुबह ही दबिश दे कर 22 गुंडा तथा निगरानी बदमाशों को थाना लाया गया था जिन बदमाशों के व्यवहार में सुधारात्मक परिवर्तन नहीं आ रहा था उन्हें चिन्हित कर ऐसे 06 बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इस अभियान के दौरान 02 स्थाई वारंट को भी तामील किया गया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा निर्देशित किया गया था कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रखा जाए थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशो की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी सरकंडा द्वारा टीम गठित कर निगरानी तथा गुंडा सूची के बदमाशों के ऊपर यह कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी फैजुल होदा साह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।