
बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा जुआ, सट्टा, ऑनलाइन सट्टा, अन्य सभी अपराधिक गतिविधि पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश पर जिले के पुलिस लगातार इन गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर बनाई हुई थी।
इसी दौरान ऑनलाइन बैटिंग (सट्टा) के प्लेटफार्म से संबंधित आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी । थाना तारबाहर को अपने सूत्रों से आनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर रेड की कार्यवाही कर ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म रेड्डीअन्ना में ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले तथा अन्य लोगों को खेलाने में सहायता करने वाले मेहुल सिंह को गिरफ्तारी किया गया है।
जप्त रकम :
आरोपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सट्टा खिलाने में प्रयुक्त होने वाले 4 बैंक खाता में 3,50,000 सीज, एक मोबाइल, ₹1000 नगद जुमला 360000₹ जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्याय की मांग पर भेजा जा रहा है।
आरोपी का नाम :
मेहुल सिंह पिता महेंद्र सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी आरपीएफ कॉलोनी ,बुधवारी बाजार ,बिलासपुर
महत्वपूर्ण भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, प्रधान आरक्षक अशोक नामदेव , आरक्षक संदीप शर्मा, अजय ठाकुर, मुरली भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।