Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर : ACCU व तारबाहर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, शहर के नामचीन खाईवाला पकड़ा गया, 60 लाख की सट्टा पट्टी बरामद ,08 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है शहर के नामचीन खाईवाले एवम सत्तापट्टटी लिखने वाले 08 लोगो को रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश जारी किया गया था इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिविल लाइन श्री संदीप पटेल भापुसे. द्वारा स्व्यं माॅनिटरिंग कर ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैषणव को कार्यवाही हेतु जरूरी निर्देश दिये गए थे।

इसी कडी में सूचना मिली की नामी खाईवाल दीपक टेकवानी फिर से रुपयों पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खेला रहा है की सूचना तस्दीक हेतु ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा जानकारी एकत्र की गई जरूरी तकनिकी साक्ष्य जुटाये गये, पुष्ट सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ए.सी.सी.यु. व थाना तारबाहर की संयुक्त टीम तैयार कर आज दिनाॅक 28.04.23 को ठाकुर पान ठेला तारबाहर, पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर, डीपूपारा, तारबाहर, सी.एम.डी.चौक तारबाहर से उपरोक्त उल्लेखित आरोपी सट्टा खिलाते पकडे गये जिनके कब्जे से कुल 50,990 रू नगद, 10 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन व 02 मोटर सायकल जप्त व करीब 60 लाख रू की सट्टा पट्टी जप्त की गई है।

सभी आरोपियों को जुआ एक्ट के नए प्रावधान के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । भविष्य में भी लगातार अवैध जुआ, सट्टा, पर बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाती रहेगी।

गिरफ्तार आरोपीयों के नाम/ पता

01. दीपक टेकवानी पिता स्व. श्री लक्षमण दास टेकवानी उम्र 55 वर्श सा. सिन्धी काॅलोनी कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री:- नगदी रकम 40000 रू एवं 01 नग मोबाईल, सट्टा पट्टी व एक स्कुटी।

02. दिलीप कुमार पिता घनश्याम दास उम्र 46 वर्श सा. रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री:- नगदी रकम 1500 रू, सट्टा पट्टी एवं 02 नग मोबाईल फोन।

03. विक्की छाबडा पिता श्री पूरन लाल छाबडा उम्र 36 वर्श सा. राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री: नगदी रकम 1250 रू ,सट्टा पट्टी, 01 नग मोबाईल फोन।

04. नरेश कुमार सचदेवा पिता श्री राजकुमार सचदेवा उम्र 42 वर्श सा. दीनदयाल काॅलोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री: नगदी रकम 950 रू एवं सट्टा पट्टी, 01 नग मोबाईल फोन व एक मोटर सायकल।

05. मोहन कुमार ध्रुव पिता जनक राम ध्रुव उम्र 21 वर्श सा. डीपूपारा तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री:- नगदी रकम 2570 रू,सट्टा पट्टी, 01 नग मोबाईल फोन।

06. लक्ष्य गिरी गोंस्वामी पिता पवन गोस्वामी उम्र 24 वर्श सा. एफ.सी.आई. रोड तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री:- नगदी रकम 1750 रू सट्टा पट्टी ,एवं 01 नग मोबाईल फोन।

07. शाहबाज अली पिता अनवर अली उम्र 23 वर्श सा. गुरू घांसीदास मंदिर के पास पुराना बस स्टैण्ड तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री: नगदी रकम 1770 रू एवं,सट्टा पट्टी ,02 नग मोबाईल फोन।

08. सहनवाज खान पिता इलियास खान उम्र 23 वर्श सा. तारबाहर मस्जिद के पीछे थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री: नकदी 1150 01 मोबाइल व सत्तापट्टी

कुल जप्त सामग्री एवम रकम:

50990 रू नगद, 10 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन व 02 मोटर सायकल जप्त व करीब 60 लाख रू की सट्टा पट्टी।

विशेष योगदान :

ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, तारबहार थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज नायक, उप निरी. अजय वारे, प्र. आर. बलवीर सिंह, देवमुन सिंह पुहुप आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, प्रशांत सिंह, निखील राॅव, बोधूराम कुम्हार, दीपक यादव, वीरेंद्र गंधर्व, सत्या पाटले व थाना तारबाहर स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा।