Loading ...
क्राइमबिलासपुर

•पुलिस ने देर रात शहर के मुख्य चौक चौराहे मे जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाई •120 से अधिक पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी रहे तैनात • शराब पीकर वाहन चला रहे 43 लोगो के विरुद्ध की गई कार्यवाही • MV एक्ट के कुल 138 प्रकरण बनाए गए •ब्लैक फिल्म वाली 06 कार के विरुद्ध की गई कार्यवाही

बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण थाना एवं शहर के गांधी चौक,महाराणा प्रताप चौक,हुंडई चौक,महामाया चौक,मंगला चौक,श्रीकांत वर्मा मार्ग,गुरुनानक चौक,गुम्बर चौक पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 43 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के साथ ही कुल 138 लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही के दौरान 65800 रुपए शमन शुल्क लिया गया है ।

इस दौरान पुलिस के बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी सहित 120 से अधिक जवान तैनात रहे।