Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर : वर्चस्व की लड़ाई में एक फिर हुआ शहर की शांति भंग, पुरानी रंजिश को लेकर फरसानुमा हथियार से युवक पर जानलेवा हमला, घायल युवक गंभीर अवस्था में अपोलो में भर्ती, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। रात के अंधेरे में एक बार फिर दो गुटों के बीच बर्चस्व की लड़ाई में एक गुट के द्वारा दूसरे गुट के लोगो के ऊपर जानलेवा हमला की वारदात सामने आई है।

(गिरफ्तार आरोपी)

दरअसल बीती रात तारबाहर थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौक के पास स्थित होटल हैवनस पार्क के बार में रात लगभग 1 से 2 के बीच चकरभाठा निवासी छात्र नेता भास्कर वर्मा घर जाने के लिए बाहर निकला। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दूसरा पक्ष मौके की तलास में घात लगाए बैठा हुआ था । जैसे ही भास्कर होटल से बाहर निकला दूसरा पक्ष उस पर जानलेवा हमला कर दिया,जिसमे छात्र नेता भास्कर वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती करवाया गया था यहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अपोलो रेफर किया गया है।

(वारदात में प्रयुक्त हथियार)

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही तारबहार टीआई मनोज नायक दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए थे तथा देर रात आरोपियों की धरपकड़ कर 04 अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपीयो के नाम :

1.काव्य गढ़ेवाल पिता उमेश गढ़ेवाल निवासी कोनी,बिलासपुर
2.सिद्धार्थ शर्मा पिता राकेश शर्मा
निवासी राजेंद्र नगर ,सिविल लाइन,बिलासपुर
3.प्रिंस शर्मा निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर, बिलासपुर
4.आयुष मराठा, कुदुदंड,बिलासपुर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैडी ग्रुप के लोगो ने इस घटना को पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए पूरे प्लानिंग के साथ अंजाम दिया है।