
बिलासपुर। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी की सक्रियता प्रदेश में बढ़ती जा रही है। हाल ही में उसने अपने संगठन ने बड़े फेरबदल कर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया है।
वही लगातार राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओ का प्रदेश दौरा हो रहा है, इसी कड़ी में पंजाब के विधायक एवम प्रदेश सह प्रभारी गैरी बेरिंग भी प्रदेश दौरे पर शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान वे बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा के करप्शन से आम आदमी पार्टी को अपने विकल्प के रूप में 2011 में जनता ने चुना था। पार्टी अपने सुशासन से 10 साल में ही दो राज्यों में अपनी सरकार बना।ली। देश की तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज भी हासिल कर लिया । हमारी पार्टी आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिल्ली में सरकार बनाई पंजाब में बनाई अब छत्तीसगढ़ में भी बनाएगी।
दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने जो काम दिखाया है उसे पूरे देश में सराहा जा रहा है उनके विजन से देशवासी प्रभावित हुए। प्रदेश का आज हर शिक्षित वर्ग अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। छत्तीसगढ़ के बारे में उन्होंने कहा कि खनिज के मामले में छत्तीसगढ़ की धरती अमीर है,मगर यह प्रदेश सबसे पीछे चला गया है क्योंकि यहां भ्रष्टाचार खूब हो रहा है। सरकारी स्कूलों के 50% बच्चे फेल हो रहे हैं। माइनिंग का घोटाला सबके सामने है। छत्तीसगढ़ की जनता अब आम आदमी पार्टी को उम्मीद के रूप में देख रही है। दिल्ली,पंजाब की कार्यशैली से प्रभावित सभी छत्तीसगढ़वासी अब आम आदमी पार्टी को सरकार के रूप में देखना चाह रही है। इसीलिए लोकसभा से लेकर ब्लॉक स्तर पर बैठकें ली जा रही हैं। जोरदार तरीके से इलेक्शन लड़ने की बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि वे सरकार भी छत्तीसगढ़ में बनायेंगे । वैसे तो बुनियादी सुविधाएं सभी राज्यों में एक ही हैं लेकिन केजरीवाल के कार्य करने की शैली ने सबको प्रभावित किया है।
भाजपा के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के पहले ही यह चीजें स्पष्ट हो पाएंगी। उन्होंने केजरीवाल को ईमानदार लीडर बताया और कहा कि उनकी इसी छवि को लेकर छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी उतरेगी और पूरे 90 विधानसभा में चुनाव लड़ कर सरकार बनाएगी।
आप पार्टी के महासचिव वद्दुद आलम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है जिसने कुछ ही समय में देश में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया है। भाजपा और कांग्रेस को लूटने और धोखा देने वाली पार्टी करार दिया। 90 सीट में विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले संगठन के नेताओं द्वारा यहां तैयारी की जा रही है। बूथ लेबल पर काम किया जा रहा है। उन्होंने गैरी बेररिंग की तारीफ करते हुए कहा कि संगठन में उनकी अच्छी पकड़ है। इस मौके पर जसबीर चावला, प्रियंका शुक्ला, उज्जवला कराडे, संतोष मेश्राम, सलीम काजी और धरम भार्गव आदि पार्टी के नेता मौजूद रहे।