Loading ...
कोरबाराजनीति

कोरबा प्रभारी वी. रामा राव ने जिला के कार्यकर्ताओ की “चलबो गौठान और खोलबो पोल” के तहत बैठक ली

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा प्रभारी वी. रामा राव द्वारा शनिवार को कोरबा जिला में कार्यकर्ताओ का “चलबो गौठान और खोलबो पोल” के तहत बैठक ली गई ।

इस दौरान जिला प्रभारी वी रामा राव ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार गोठान के नाम पर 1300 करोड़ के भ्रष्टाचार किया है। किसी भी गोठन में जा कर देखने से पता चलता है कि गोठान में न चारा है, न गोठान में गाएं है, न गौठानो की देख रेख की जा रही है, सब कुछ अव्यवस्थित है। गौठानो में भूपेश सरकार 1300 करोड़ का खर्चा दिखा रही है।

इस योजना में छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता का पैसा का दुरपयोग किया गया है और भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 20, 21, 22 मई को गोठनो के सामने “चलबो गोठान और खोलने पोल” कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया जायेगा और जनता का पैसा का दुरपयोग करने वाली भूपेश सरकार की कांग्रेस सरकार का पोल खोल जायेगा।