
बिलासपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में काफी सक्रिय नजर आ रही है।
हाल ही में जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष अजय उर्फ नान पानिकर ने अपने 300 साथियों के साथ एनसीपी में प्रवेश लिया था वही आज कोटा विधानसभा के 50 से अधिक युवाओं ने एनसीपी ज्वाइन किया है।

एनसीपी के युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रांजल आनंद ने कोटा विधानसभा के 50 से अधिक युवाओ को एनसीपी में प्रवेश कराया।
इस दौरान एनसीपी के प्रदेश महासचिव संजय सिंह चौहान, युवा नेता अजय पानीकर, मोहसिन अली सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।