
बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। प्रदेश के राजधानी रायपुर के बाद सबसे बड़े शहर के रूप में आज बिलासपुर शहर का ही नाम आता है। यहां हाईकोर्ट, एसईसीएल, एनटीपीसी, रेलवे जोन, सेंट्रल यूनिवर्सिटी आदि महत्वपूर्ण संस्थाएं स्थित है, जो इस शहर को कई।मायनों में महत्वपूर्ण बनाती है।
अभी तक के विधानसभा चुनावों में मुख्यतः बीजेपी व कांग्रेस पार्टियों के बीच ही यहां सीधी टक्कर देखी जाती रही है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी इस चुनावी दंगल ने अपनी एंट्री कर ली है जिससे इस बार का विधानसभा चुनाव में त्रिकोणी मुकाबला होने की प्रबल आसार देखी जा रही है।
हाल ही में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम सभा ने यहां के आप कार्यकर्ताओ में नई जान फूकने का काम किया है। अब आप कार्यकर्ता नई जोश नई उम्मीदों में है।
हालाकि आम आदमी पार्टी के पास आज प्रदेश में कोई बड़ा चेहरा या नाम नही है लेकिन पार्टी अरविंद केजरीवाल के दिल्ली एवम पंजाब के कामों को ले कर प्रदेश के चुनावी दंगल मे कूद पड़ी है।
बिलासपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी से दावेदार के रूप में अभी तक कोई एक नाम सामने नही आया है लेकिन पिछले कई वर्षो से सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका में नजर आने वाली डॉ.उज्ज्वला कराडे को इसका प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
डॉ उज्ज्वला कराडे जो कि पार्टी में पिछले काफी समय से लगातार सक्रिय रही है, जिनका ग्रामीण एवम स्लम एरिया के बस्तीयों में रहने वाले गरीब, मजदूर, किसान परिवारों के बीच अच्छी पकड़ एवम लोकप्रियता देखी गई है।
वैसे देखा गया है कि चुनाव नजदीक आते ही चुनाव लडने के लिए कई दावेदारो के नाम सामने आ जाते है, जो पिछले 5 सालो तक बिल में कहीं छुपे बैठे होते है। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा की आप आदमी पार्टी डॉ.उज्ज्वला कराडे को बिलासपुर विधानसभा का प्रत्याशी बनाती है या फिर कोई नया चेहरा सामने होता है।