Loading ...
बिलासपुरराजनीति

बिलासपुर विधानसभा से एनसीपी से कौन होगा उम्मीदवार ? निलेश विश्वास पर भारी पड़ रहे है अजय पानीकर

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने शेष रह गए है । हर पार्टी अपनी चुनावी तैयारी मे जुट गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी एक बड़ी पार्टी है,जिसका अपना एक जनाधार, अपनी एक वोट बैंक है।

बिलासपुर विधानसभा से उनके प्रत्याशियों के ले कर दो प्रत्याशियों का नाम काफी जोर पर चर्चा में है। पहला नाम बिलासपुर जिला आटो संघ के अध्यक्ष अजय पानीकर उर्फ नान की है वही दूसरा नाम पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास का नाम सामने आया है।

इस दोनो प्रत्याशियों में अजय पनीकर उर्फ नान का पलड़ा कहीं न कही भारी नजर आ रहा है । हालाकि अजय उर्फ नान ने हाल ही में पार्टी ज्वाइन किया है लेकिन 10 हजार ऑटो परिवार का एक बड़ा वोट बैंक उनके साथ है। साथ ही जिस समाज से वे आते है उनका भी बहुत बड़ा वोट बैंक बिलासपुर विधानसभा में है, जो उनके साथ खड़ा है।

अगर एनसीपी की तरफ से अजय पानीकर उर्फ नान को बिलासपुर विधानसभा का उम्मीदवार बनाया जाता है तो वह पार्टी में अपनी अलग छाप छोड़ सकते हैं। हो सकता है वे चुनाव जीत भी जाय , नही भी जीत पाएंगे तो ये तो तय माना जा रहा है कि वे बड़े राजनीतिक पार्टीयों का समीकरण बिगाड़ सकते है।

वही ठीक इसके विपरीत एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास की बात करे तो उनका कोई बड़ा जनाधार अब तक नहीं देखा गया है । साथ ही बड़ बोले किस्म के नेता माने जाते है । अक्सर मीडिया में बने रहने के लिए पोस्टरों की राजनीतिक करते देखे जाय है।

एनसीपी से अजय पानीकर उर्फ नान के दावेदारों को लेकर अभी से ही कई राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों के कान खड़े हो गए है क्योंकि वे अपनी जनाधार से जीत दर्ज नही करा सकेंगे तो भी कई दिग्गजों का चुनावी समीकरण बिगड़ सकते है।

अब देखना होगा कि एनसीपी बिलासपुर से किसी जनाधार वाले नए व्यक्ति को अपनी पार्टी से मौका देती है या बिना जनाधार वाले पार्टी के पुराने कार्यकर्ता को मौका मिलता है, ये तो वक्त ही बताएगा।