Loading ...
बिलासपुरराजनीति

बेलतरा विधानसभा से कांग्रेस नेता सुधांशु मिश्रा ने ताल ठोका, ब्लाक अध्यक्ष को दिया अपना आवेदन फार्म

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा से विधायक पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र के युवा नेता सिद्धांशु मिश्रा ने अपना आवेदन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पास मंगलवार को जमा किया।

आपको बता दे कि सिद्धांशु मिश्रा राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से लगातार कांग्रेस पार्टी में सक्रिय है। वे एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष, महामंत्री ,ब्लॉक उपाध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पद पर रहकर उन्होंने पार्टी की जिम्मेदारी निभाई है। क्षेत्र के युवाओं में वे अच्छे खासे लोकप्रिय माने जाते है, उनके पास युवाओं की अच्छी खासी फौज है। प्रदेश के कद्दावर नेता अटल श्रीवास्तव के बेहद करीबियों में उनकी गिनती होती है।

इस दौरान सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि पार्टी अगर उनकी टिकट देती है तो वे क्षेत्र के सभी वरिष्ठों जनों के मार्गदर्शन से इस चुनाव को लड़ कर बेलतरा में कांग्रेस का परचम लहराएगे।