Loading ...
बिलासपुरराजनीति

भूपेश सरकार ने सिर्फ जनता के साथ छल किया है : अमित गोस्वामी

बिलासपुर। भूपेश सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ सिर्फ छल किया है ,चाहे वो किसान हो, युवा हो, कर्मचारी हो… सभी को अपने घोषणा पत्र में झूठी सब्ज बाग दिखा कर सत्ता में आई है लेकिन आज सत्ता में आए 05 साल गुजर जाने के बाद भी जनता से किया गया अपना वादा पूरा नही किया है। उक्त बाते बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए छत्तीसगढ़ जनता पार्टी (जोगी) के प्रदेश प्रवक्ता अमित गोस्वामी ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि आज जनता अब इनके झूठ को अच्छी तरह से समझ गई है और इस बार की विधानसभा चुनाव में जरूर उसे सबक सिखायेगी। उन्होंने शराब बंदी का झूठा वादा जनता से की आज तक शराब बंदी प्रदेश में नही हुई। कई घर इस शराब की वजह से उजड़ गई लेकिन भूपेश सरकार के कानो में जूं तक नही रेंगा।

आज युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का दम भर रहे है। आज जब चुनाव नजदीक है तब उनको बेरोजगारी भत्ता देने की बात याद आई। साढ़े चार साल तक वे कहा थे। आज प्रदेश भर के कर्मचारी संघ आंदोलनरत है। सत्ता में आने से पहले जो वादा इन कर्मचारियों से किए थे किसी वादा इन्होंने पूरा नही किया।।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अमित जोगी के नेतृत्व में प्रदेश भर में इस विधानसभा चुनाव को लडेगी। फिर हाल पार्टी कितनी सीटो पर चुनाव लडेगी यह तय नही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार हमारी पार्टी बेहतर परिणाम लायेंगे।