
बिलासपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय द्वारा अजय पनीकर उर्फ नान को पार्टी का “प्रदेश महामंत्री” नियुक्त किया गया है।
एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय द्वारा उनकी नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी नियुक्ति करते हुए कहा है कि वे अपनी मेहनत, लगन से सक्रिय होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे और पार्टी के संगठन को मजबूत बनाएंगे।
आपको बता दे की अजय पनीकर जिला ऑटो संघ के वर्तमान में जिलाध्यक्ष है तथा वे एनसीपी से बिलासपुर विधानसभा से प्रबल दावेदार माने जा रहे है।
