Loading ...
बिलासपुरराजनीति

•मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज बेलतरा विधानसभा में ‘ संकल्प शिविर ‘ में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को जीत का दिलाया संकल्प। •हमारी पार्टी आम जनता को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बिलासपुर। बिलासपुर को हम 20 साल बाद जीते है बेलतरा को भी अब जीतेंगे। यहां से 98 लोगो ने आवेदन फार्म भरा है लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलेगा बाकियों को उस एक को जीतने का काम करना है, तभी हम 75 पार के नारे को साकार कर पाएंगे उक्त बाते आज संकल्प शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेलतरा वासियो को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी आम जनता को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। आज मिट्टी तेल,डीजल,रसोई गैस, किसानो का खाद की कीमत बढ़ा है। येसे में छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता व किसानो के जेब में पैसा डालने का काम किया है। हमारी सरकार 35 किलो चावल से लेकर राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से लोगो को आर्थिक रूप से मजबूत किया है। ये सरकार किसानो, मजदूरों, गौ पालको,अनुसूचित जाति ,जनजाति की सरकार है, नौजवान साथियों की सरकार है,जो रोजगार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

आज केंद्र ने रेलवे में भर्तीयां बंद कर दी है,देश की खदाने सब बिक रही है। एसे में छत्तीसगढ़ सरकार भर्ती निकाल रही है। जब मध्य प्रदेश था तो शिक्षको की भर्ती बंद थी हमारी सरकार आई तो शिक्षको की भर्ती शुरू की। जिसमे कई हजार शिक्षको की भर्ती हुई है। उसके साथ साथ बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दे रहे है। हम स्व सहायता समूहों के माध्यम से गोबर व गोमूत्र खरीद रहे है, किसानो की सभी लघु उपज खरीद रहे है।रमन सरकार सिर्फ लोगो को ठगा है कभी चावल के नाम पर तो कभी बोनस के नाम पर।

भाजपा सरकार इसी बिलासपुर में नसबंदी कांड में नकली दवाओ से कई माताओं, बहनों की मौत हो गई थी। कइयों की आंखे चली गई थी, कई बेटियो की गर्भाशय निकल लिया गया था। हर चीज में सिर्फ कमीशन खोरी थी चाहे वो मोबाइल हो लेपटॉप हो । रमन सरकार रतनजोत से डीजल बनाने के नाम पर 100 करोड़ फूक दिए 1 लीटर डीजल नही बना सके। हजारों करोड़ चिटफट कम्पनीयां हमारे किसान, मजदूरो का लूट कर ले गए। इसका ED जांच क्यों नही कराते। हमारे शौचालय का पैसा ये खा गए। कांग्रेस ने जो जो वादा किया था वो सभी वादा आज पूरा किया है। यह करोना में भी आप सभी के साथ खड़ा था । 03 माह का चावल लोगो को एडवांस में दिया था। करोना में जहा लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे थे वही छत्तीसगढ़ में ऑक्सीजन से एक भी मौत नही होने दिया। रेमडिसिरिज इंजेक्शन की भी कमी होने नही दी। संकट में जो साथ दे उसे याद रखना।

वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैंज ने कहा कि पिछले 25 सालो से हम बेलतरा सीट हारते आ रहे है इस बार इस सीट को जितना है। जब हम बूथ जीतेंगे तो विधानसभा सीट भी जीतेंगे और विधानसभा सीट जीतेंगे तो हमारी सरकार भी बनेगी।

कार्यक्रम में कृषक आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर,जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, प्रदेश सचिव त्रिलोक श्रीवास, स्मृति श्रीवास, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजू यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भुनेश्वर यादव,किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शुक्ला,बेलतरा के छाया विधायक डब्बू साहू, प्रदेश सचिव सुधांशु मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम कश्यप, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह, एनएसयूआई बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष विक्की यादव एवम बड़ी संख्या में बेलतरा के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।