Loading ...
बिलासपुरराजनीति

‘ त्रिलोक’ व ‘ स्मृति श्रीवास’ ने अपने हजारों समर्थकों के साथ गांधी टोपी लगाकर डेढ़ किलोमीटर तक पंक्तिबद्ध होकर किया मुख्यमंत्री व पीसीसी अध्यक्ष का शानदार ‘ स्वागत – अभिनंदन’

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रत्येक विधानसभा में किए जा रहे संकल्प शिविर में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बहतराई स्वर्गीय बी. आर. यादव स्टेडियम में आज संकल्प शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सहित वरिष्ठ नेता सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता व पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता, प्रदेश कांग्रेस के सचिव त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं जिला योजना समिति की सदस्य स्मृति त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का ऐतिहासिक स्वागत अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पूर्व रास्ते में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास एवम स्मृति श्रीवास द्वारा अपने हजारों समर्थकों के साथ आतिशबाजी, ढोल, ताशे, कर्म दल पंथी एवम पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम पीसीसी प्रमुख दीपक बैज का ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

इस दौरान वे अपने समर्थको के साथ डेढ़ किलो मीटर तक पंक्तिबद्ध हाथों में फूल, झंडा लिए कतार से मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत किए, मुख्यमंत्री ऐसा ऐतिहासिक स्वागत देखकर अभिभूत नजर आए, उन्होंने स्टेज पर त्रिलोक श्रीवास की धर्मपत्नी श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास को मेहनत के लिए बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य के लिए अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया।

श्री त्रिलोक श्रीवास ने अपने हजारों समर्थकों के साथ जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए।, बरसते पानी में भी उनके 500 से ज्यादा वाहनों में त्रिलोक श्रीवास समर्थक इस संकल्प शिविर में पहुंच रहे थे।

श्री त्रिलोक श्रीवास समर्थकों का आलम यह था कि कार्यक्रम के समाप्ति पश्चात उनके समर्थकों को विदा होने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लग गया । लोयोला स्कूल से लेकर स्टेडियम ग्राउंड पूरा रोड तक उनके समर्थकों से रास्ता खचा खच भरा हुआ था,उनके सभी समर्थक भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे वाला गांधी टोपी पहने दिखाई दे रहे थे। सभी कार्यकर्ताओं के लिए त्रिलोक द्वारा जलपान, फल , मिष्ठान, चाय, नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई थी।

इस कार्यक्रम में त्रिलोक श्रीवास का बेलतरा विधानसभा में जबरदस्त जमीनी पकड़ सभी को देखने को मिला। उनके साथ क्षेत्र के युवा, नौजवान, छात्र, महिलाएं, वरिष्ठ जन, सभी समाज, के पंचायत प्रतिनिधि सारे वर्ग के लोग हजारों के तादाद में नजर आए।

निश्चित ही प्रदेश के मुख्यमंत्री आज के इस स्वागत को देखकर अभिभूत हुए होंगे, विदित हो कि पूर्व में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं बेलतरा में भेंट मुलाकात के समय भी त्रिलोक श्रीवास ने अपने हजारों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री का शानदार अभिनंदन किया था जिसकी चर्चा मीडिया ने बनी रही। उसकी आज के इस शक्ति प्रदर्शन की भी बड़ी जोर शोर से चर्चा हो रही है।