Loading ...
क्राइमबलौदा बाजार

यूके से गिफ्ट भेजने के नाम पर एनटीपीसी की युवती से 1 लाख 82 हजार की साइबर ठगी

बिलासपुर। यूके से गिफ्ट आया है बोलकर अज्ञात, मोबाइल नंबर धारक आरोपियों ने महिला से 1,82,000/- रूपयो की ठगी कर दी है।

जिसकी शिकायत पर रेंज साइबर थाना बिलासपुर द्वारा अपराध क्रमांक 4/2023 धारा 420IPC, 66(C), 66(D), 43 IT एक्ट पंजीबद्ध किया गया है।

एनटीपीसी सीपत निवासी हिना वानखेड़े के पास वॉट्सएप कॉल आया जो खुद को DHL कोरियर का कर्मचारी बताते हुए UK से गिफ्ट आने की बात कही तथा यह कहा कि जो मुंबई के एयरपोर्ट में है जिसे बिलासपुर भेजने का कोरियर चार्ज, महंगा गिफ्ट होने पर कस्टम टैक्स चार्ज लग रहा है तथा अपनी गाड़ी खराब हो जाने की बात कही । युवती उसके झूठी बातो के झांसे में आ गई और उसके 1 लाख 82 हजार रुपए गवा बैठी। जब उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो वह साइबर थाने में आ कर उक्त घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के मामलों में किन बातों पर ध्यान दें क्या करें, क्या ना करें।

साइबर सेल थाना प्रभारी मनोज नायक ने आम जनता को साइबर अपराधो से सजग करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर अनजान मन भावक प्रोफाइल के झांसे में आने से बचें, सोच समझकर ही दोस्ती करें। सोशल मीडिया पर बने अनजान दोस्तों को घर का पता, बैंक अकाउंट, आदि की जानकारी ना दें। सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने के लिए किसी प्राइवेट जगह पर ना जाएं, सार्वजनिक स्थान पर ही मिलें।सोशल मीडिया पर बना दोस्त यदि गिफ्ट भेज रहा हूं बोले तो तुरंत विश्वाश ना करें, गिफ्ट को प्राप्त करने के लिए कोरियर चार्ज, कस्टम टैक्स आदि किसी भी कारण से पैसे ना दें। सोशल मीडिया पर बने दोस्त यदि मिलने आ रहे हो तो सबसे पहले उनसे लाइव लोकेशन मांगे, इससे पता चल जाएगा कि ठग कहां हैं।