
बिलासपुर। बीजेपी आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रही है। वही पार्टी के कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर जगह जगह केक काटकर उत्साह मना रहे है।

वही आज शहर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने चाय बेचकर व जुता पोलिस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपना विरोध प्रदर्शन किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 02 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आए थे आज उन्हे सत्ता में आए हुए 9 साल हो गए है लेकिन आज तक अपना वादा उन्होंने निभाया नही।
जिलाध्यक्ष राजू यादव ने आगे कहा कि आज शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहे है , कोई चाय बेच रहा है तो कोई जूता पॉलिश करने को मजबूर है, तो कोई कार साफ कर अपना पेट पालने को मजबूर है।
हम आज इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक विरोध करते हुए उन्हे अपना वादा याद दिलाने की कोशिश कर रहे है। और प्रधानमंत्री मोदी को बतला देना चाहते है कि देश की युवा अब आपके झूठे वादों को अच्छी तरह समझ चुकी है अब आपके झूठे वादों के बहकावे में नही आने वाली हुई। आगामी लोकसभा चुनाव में आपको सत्ता से बाहर करके ही रहेगी।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेमन, जय किशन यादव, शहर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अयाज खान तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष अनिल कौशिक, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव, बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू, बिलासपुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कलशा, जिला महासचिव वीरेंद्र लहर्षण, शहर उपाध्यक्ष शांतनु मेश्राम, राज सिंह चौहान, बिल्हा विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल राजपूत, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष गोपी कौशिक, तिफरा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश श, वाकर खान, राजू तिवारी, कलाम, मैडी राव, प्रेम सोना, मयूर शर्मा, आशीष गेंदले आदि के साथ बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।