
बिलासपुर। एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव एवम प्रदेश प्रभारी राजेंद्र जैन एवम प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय आज बिलासपुर पहुंचे।
इस दौरान एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव एवम प्रदेश प्रभारी राजेंद्र जैन व प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय का बिलासपुर विधानसभा के प्रबल दावेदार अजय पनीकर उर्फ नान द्वारा अपने सैकड़ो समर्थको के साथ फूल मालाओं से शानदार स्वागत किया गया।
अपने इस दौरा में प्रदेश प्रभारी ने एनसीपी कार्यकर्ताओ से बिलासपुर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओ से चर्चा की एवम प्रत्याशियों चयन को लेकर कार्यकर्ताओ की नब्ज को टटोलने की कोशिश की गई।
इस दौरान मीडिया से एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव एवम प्रदेश प्रभारी राजेंद्र जैन ने कहा कि जिस प्रकार महाराष्ट्र के विकास के लिए माननीय अजीत पवार एवम प्रफुल्ल पटेल जी के नेतृत्व में हमने बीजेपी से गठबंधन कर महाराष्ट्र के विकास के लिए व्यवस्थित काम कर रहे है उसी प्रकार हम छत्तीसगढ़ में भी व्यवस्थित काम करेंगे और विकास के मुद्दे पर चुनाव लडेंगे। अभी चुनाव का समय है यह तय नही है की हम कितनी सीटो पर चुनाव लडेंगे लेकिन बिलासपुर व पश्चिम रायपुर की सीटो के प्रत्याशियों के नाम जल्द ही तय कर प्रदेशाध्यक्ष द्वारा घोषित कर दी जाएगी।
ओरिजनल एनसीपी किसे माने इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ओरिजनल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हम ही है, शरद पवार जी हमारे नेता है,अजीत पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम प्रफुल्ल पटेल पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष है ।