
बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रीतम सिंह जो कि उत्तराखंड ,चकराता विधानसभा के 06 बार से विधायक है। जो की केंद्रीय पर्वेक्षक के रूप में आज बिलासपुर पहुंचे। यहां वे पार्टी के सभी उम्मीदवारों से राय सुमारी करेंगे।

यहां पहुंचने पर वे सर्व प्रथम कांग्रेस भवन पहुंच कर कार्यकर्ताओ से मिले और कार्यकर्ताओ को संबोधित किया । तत्पश्चात वे मीडिया से बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए महिला आरक्षण बिल के बारे में कहा की गठबंधन सरकार की अपनी कुछ मजबूरियां होती है जिस वजह से कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधायक नही ला पाई। लेकिन इस बिल का वे समर्थन करते है। कांग्रेस के समर्थन से ही यह बिल लोकसभा एवम राज्य सभा में बिना विरोध के पास हुआ है।

उन्होंने बिलासपुर कांग्रेस भवन में हुए लाठी चार्ज के संबंध में कहा कि यह घटना बिलासपुर की है और इसी कांग्रेस भवन की है जहां मैं आज अपने कांग्रेस के साथियों से रूबरू हो रहा हूं। इस घटना को हमने टीवी में देखा था कि किस तरह निर्मम लाठी चार्ज किया गया था। मैं कहना भी चाहूंगा की यह निर्मम लाठी चार्ज किसके कहने पर हुआ किसके इशारे पर हुआ इसकी जांच होनी चाहिए। अगर वह जांच चल रही है तो उस जांच को तत्काल प्रभाव से पूरा करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए।
इस दौरान संसदीय सचिव रश्मि सिंह, विधायक शैलेश पांडेय, पर्यटक मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, ग्रामीण बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विनय शुक्ला,ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,जावेद मेमन, महेंद्र गंगोत्री, पिंकी बत्रा, माया शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।