Loading ...
बिलासपुरराजनीति

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 को होगा समापन, संभाग के सभी विधानसभा से कार्यकर्ता पहुंच कर रैली को बनाएंगे एतिहासिक

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का समापन 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से होगी। जिसके लिए भाजपा जोर शोर से तैयारी में जुटी हुई है।

माना ये जा रहा है कि भाजपा परिवर्तन यात्रा के समापन के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा कराकर अपना शक्ति का बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। साथ ही प्रधानमंत्री की सभा करा कर बिलासपुर संभाग की जनता को साधने का प्रयास करने जा रही है। ताकि कुछ ही महीनो पश्चात होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिल सके।

बताया जा रहा है की बिलासपुर संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने रविवार को कार्यक्रम स्थल साइंस कॉलेज ग्राउंड का जायजा लिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि रायगढ़ में भारी बारिश और तूफान के बावजूद भी लोग बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल हुए थे यहां की सभा भी ऐतिहासिक होगी।उन्होंने कहा कि यह अब तक की यह सबसे बड़ी रैली होगी और ऐतिहासिक होगी।