Loading ...
बिलासपुरराजनीति

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तैयब हुसैन को कटघोरा विधानसभा का प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओ में हर्ष

बिलासपुर। कांग्रेस के तेज तर्रार नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तैयब हुसैन को पीसीसी द्वारा कटघोरा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।

आपको बता दे कि कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन को कुशल चुनावी रणनीतिकार माना जाता है। बिलासपुर शहर के निराला नगर वार्ड के पार्षद व एमआईसी मेंबर रह चुके है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व भी उन्होंने बखूबी निभाया है।

उनकी युवाओं के बीच उनकी अच्छी खासी पकड़ एवम लोकप्रियता है। साथ ही छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के बहुत भरोसे मंद चंद लोगो में उनकी गिनती होती है।

उनको कटघोरा का प्रभारी बनाए जाने पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेमन, हर्ष परिहार, शेख मोइन,समीर उल्ला (मंझला), वसीम खान, सोनू अवस्थी,आबिद अली, मोनिस सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।