Loading ...
बिलासपुरराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, बीजेपी की परिवर्तन रैली का नरेंद्र मोदी की जनसभा के साथ होगा समापन,जनसभा में 01 लाख से अधिक लोगो के पहुंचे की उम्मीद

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर पहुंचेगे।

बीजेपी कार्यालय में आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल द्वारा इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया कि 12 तारीख को दंतेवाड़ा से एवम 15 तारीख को जशपुर से निकली दोनो परिवर्तन यात्रा का समापन 30 सितंबर को साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा के साथ होगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बिलासपुर की सभी 06 विधानसभा के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे । साथ ही प्रदेश भर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को इस आम सभा में शरीक होने के लिए विशेष आमंत्रित किया गया है। इस आम सभा में प्रदेश भर के लगभग 1 लाख से अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है। जिसके लिए साइंस कॉलेज मैदान में 2 लाख वर्गफिट की विशाल डोम बनाया गया है। वही लोगो के लिए बहतराई स्टेडियम एवम खेल परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है। एक एंट्री की जगह दो एंट्री गेट बनाए गए है ताकि व्यवस्था सुगम हो। आम जनता की सुरक्षा एवम सु व्यवस्था को विशेष ध्यान रखा गया है। कल कार्यक्रम स्थल का एसपीजी द्वारा निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी सारी जानकारी ले ली गई है।

श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि रायपुर की जनसभा में रिकॉर्ड लोगो की भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने पहुंचे हुए थे लेकिन रायगढ़ की आम सभा की भीड़ ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था वही रायगढ़ की आमसभा का रिकॉर्ड इस बार बिलासपुर की आम सभा की उमड़ती भीड़ तोड़ेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जो प्रोटोकाल बीजेपी को मिला है उसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से रायपुर विशेष विमान से पहुंचेंगे वही रायपुर से बिलासपुर हेलीकॉफ्ट से आयेंगे। जो साइंस कॉलेज में बने हेलीपैड पर उतरेगी और वही से आमसभा स्थल पहुंचेंगे। जिसकी रिहर्सल कल एसपीजी द्वारा पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि भाजपा के परिवर्तन यात्रा प्रदेश के 85 विधानसभाओं से गुजरी है। और इसे जिस तरह से आम जन लोगो का अपार जन समर्थन और प्यार मिल रहा है। उससे पता चलता है की पूरे प्रदेश के परिवर्तन की लहर है,अब लोग सत्ता परिवर्तन का पूरा मन बना चुके है । इस विधान सभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को सत्ता से पूरी तरह बेदखल कर बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में बनाएगी।