Loading ...
बिलासपुरराजनीति

बेलतरा से सुशांत और विजय के बीच होगी सीधी टक्कर, त्रिलोक समर्थको की नाराजगी कांग्रेस के लिए मुश्किले खड़ा कर सकती है।

बिलासपुर। भाजपा ने काफी जद्दो जहद्द के बाद आखिरकार कल बेलतरा विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार के नामो की घोषणा कर दी है।

स्व दिलीप सिंह जूदेव के करीबी रहे सुशांत शुक्ला को बेलतरा से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है । सुशांत छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी, फिर वे बीजेपी से जुड़कर सक्रिय राजनीति में कदम रखे । पार्टी ने हाल ही में उसे अपना प्रदेश प्रवक्ता भी बनाया था। बेलतरा में पिछले 10 वर्षो से वे सक्रिय है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी सुशांत शुक्ला ने बेलतरा सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी लेकिन पार्टी ने रजनीश सिंह को टिकट दिया था।

इस बार बेलतरा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा दोनो पार्टियों ने अपने युवा नेताओं पर दाव खेली है। नए परिसीमन के बाद जब से बेलतरा विधानसभा बनी है । तब से यहां बीजेपी ही जीत हासिल करते आ रही है। यही कारण है कि बीजेपी इस बार भी इस सीट को खोना नही चाहती इसलिए इस सीट के प्रत्याशी के नाम की घोषणा में समय लगा।

वही कांग्रेस ने भी अपने युवा पर भरोसा जताते हुए यहां से तेज तर्रार युवा नेता विजय केशरवानी को मैदान में उतारा है। हालाकि कांग्रेस के प्रत्याशी विजय केशरवानी का उसी की पार्टी के लोग बाहरी होने का आरोप लगाते हुए उसका घोर विरोध कर रहे है। जिससे बेलतरा सीट एक बार फिर कांग्रेस के लिए मुश्किल नजर आ रही है।

वही इस क्षेत्र के प्रभावशाली व लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास इस क्षेत्र में पिछले 20 वर्षो से सक्रिय राजनीति कर रहे है लेकिन पार्टी ने उसे दरकिनार कर विजय केशरवानी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिससे त्रिलोक के समर्थको में जबरदस्त नाराजगी एवम आक्रोश देखी जा रही है। इस बीच त्रिलोक श्रीवास का जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से चुनाव लडने की खबर भी आने लगी है। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस के लिए एक बार फिर बेलतरा सीट जीत पाना मुश्किल होगा।