Loading ...
बिलासपुरराजनीति

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की जनसभा के बाद कल जिले के सभी बीजेपी प्रत्याशी एक साथ भरेंगे अपना नामांकन

बिलासपुर। बेलतरा सीट के प्रत्याशी के नाम की आज घोषणा के बाद अब बिलासपुर जिले के सभी बीजेपी प्रत्याशीयो की घोषणा हो गई है। कल 11 बजे ये सभी बीजेपी प्रत्याशी एक साथ रैली निकाल कर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

बीजेपी की यह रैली, जगन्नाथ मंगलमय, शिव टाकीज चौक से सुबह 11 बजे निकाली जायेगी जो बाजपेई मैदान तक जायेगी। जहा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

तत्पश्चात बिलासपुर के प्रत्याशी अमर अग्रवाल, तखतपुर धर्मजीत सिंह, बिल्हा धरम लाल कौशिक, मस्तूरी डा कृष्ण मूर्ति बांधी, बेलतरा सुशांत शुक्ला, कोटा प्रबल प्रताप जूदेव सभी एक साथ कलेक्ट्रेड पहुंच कर अपना अपना नामांकन दाखिल करेंगे ।

बीजेपी के नेता धरम लाल कौशिक ने उक्त कार्यक्रमो की जानकारी आज प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया को दी।