Loading ...
बिलासपुरराजनीति

बिल्हा विधानसभा को छत्तीसगढ़ का सबसे बेस्ट विधानसभा बनाएंगे : जसवीर सिंह

बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जसवीर सिंह ने आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन करते हुए हजारो की भीड़ के साथ अपना नामांकन दाखिल किया ।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बिल्हा विधानसभा के दोनो कौशिक बंधु आपस में दूर के रिश्तेदार माने जाते है। इन दोनो ने मिलकर पिछले 25 सालो से बारी बारी से बिल्हा में राज किया है, लेकिन लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी तरस रहे है। अब हम लोगो को इन दोनो भाईयो को आराम करने के लिए देना है । आप दोनो ने मिलकर बारी बारी से बिल्हा की जनता को बहुत धोखा दिया। अब हम अपने बीच का नेता चुन कर भेजेंगे और बिल्हा को बेस्ट विधानसभा छत्तीसगढ़ का बनाएंगे।