Loading ...
बिलासपुरराजनीति

बीजेपी प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने तालापारा एवम केंद्रीय जेल में किया जनसंपर्क

बिलासपुर। राजनीतिक पार्टियों के द्वारा अपने प्रत्याशी के नामो की घोषणाओं के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी लोगो के घर घर जाकर जनसंपर्क कर अपने लिए वोट मांग रहे है।

भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर प्रत्याशी अमर अग्रवाल भी बिलासपुर प्रत्याशी बनाए जाने के बाद लगातार लोगो के घर घर जाकर जनसंपर्क कर अपने लिए वोट मांग रहे है।

आज सुबह तालापारा क्षेत्र में मतदाताओं के घर घर जा कर अपने लिए वोट मांगा। इस दौरान वे केंद्रीय जेल भी गए। वहां उन्होंने जेल में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों से भी मुलाकात की और विनम्रता पूर्वक अपने लिए वोट मांगा।

वही केंद्रीय जेल के सामने स्थित दुर्गा मंदिर में माता का आशीर्वाद लेकर मंदिर के बरामदे में महिला मंडल के महिलाओ के साथ बैठक की और शहर ने अमन शांति और विकास के लिए बीजेपी को वोट करने का आग्रह किया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।