Loading ...
बिलासपुरराजनीति

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अजय पनीकर उर्फ नान के नामांकन फार्म भरने के दौरान उमड़ी भीड़ ने बड़े राजनीतिक दलों की उड़ाई नींद

बिलासपुर । जिला ऑटो संघ के जिला अध्यक्ष अजय पनीकर उर्फ नान ने आज अपने सैकड़ो समर्थको के साथ रैली निकाल कर बिलासपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अब बिलासपुर की जनता बदलाव चाहती है । जो भीड़ मेरे साथ आई है यह इसका प्रत्यक्ष गवाह है। मैने किसी को नही बुलाया है बल्कि सभी लोग अपनी स्वेच्छा से मेरे साथ यहां आज आए हुए है।

मैं वर्तमान में जिला ऑटो संघ का अध्यक्ष हूं और मेरे सभी साथी जानते है। मैं लोगो के सुख दुख में उनके साथ किस तरह खड़ा रहता है। अगर बिलासपुर की जनता मुझे एक मौका देती है तो मैं एक कदम आगे बड कर जनता की सेवा करूंगा । उन्होंने बिलासपुर की जनता से एक मौका देने की अपील भी की।

बता दे कि जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष अजय पनीकर ने अपने सैकड़ो समर्थको के साथ बिलासपुर विधानसभा से चूनाव लडने के लिए आज अपना नामांकन फार्म भरा है।

इस दौरान उनके साथ उमड़ी सैकडों युवाओं की भीड़ जो अक्सर हमे तब देखने को मिलता है जब कोई विधायक या मंत्री अपना नामांकन दाखिल करने आते है। लेकिन एक सामान्य ऑटो संघ के अध्यक्ष के साथ उमड़ी भीड़ ने सभी बड़ी राजनीतिक दलों की नींद उड़ दी है ।

इस दौरान उनके साथ फिरोज खान, सलीम भाई, साहबान भाई, गोविंद, अजय,राजा खान,राजा श्रीवास, अविनाश, मौसिम अली, फरीद अली, सरताज़ अली, अमजद अली, मोहम्मद राजा, शेख अब्दुल, अब्दुल करीम, फ़ेयद जुनैद, गोविंदा, राजेश गुप्ता, रोनित , अफजल, संजय दुबे, दीपक शाव, कमल बजाज, संजय टंडन, अश्वनी यादव, गोलू जायसवाल, पिंटू, अमन, अरमान हुसैन, अज़ीज़ अली, मोहम्मद नाफ़िज़ खान, आरबी, मुस्ताक भाई, शंकर सोनी, दिनेश सोनी, बज्जू टंडन, विपिन सिह, आशीष एंथोनी, लल्लू, अमित वर्मा, अप्पू यादव, रोशन लाल, करण गोरख, प्रियांशु सोनकर, बच्चा नरेश, राहुल बाबू , आंनद पांडे, राजा श्रीवास, नेपाली भाई, असलम हुसैन, संजय टंडन, रवि मानिकपुरी, भरत सोनी,मंत्रु भाई, अशोक सहित हजारों समर्थक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।