
बिलासपुर। बीजेपी में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बीजेपी छोड़कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की सदस्यता ग्रहण कर मस्तूरी विधानसभा से चुनाव लडने वाली प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज ने आज अपने सैकड़ो समर्थको के साथ रैली निकाल कर नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान उन्होंने कहा की वे बचपन से ही बीजेपी में रही लेकिन जो सोच और जो विचारधारा जनता कांग्रेस पार्टी (जे ) का था वह उन्हें अच्छा लगा। जो प्यार और सम्मान उन्हे आज यहा मिला है। वह बीजेपी जैसे राष्ट्रीय पार्टी में रहने के बाद आज तक उन्हे कभी नही मिला। यहां उन्हे एक परिवार की तरह प्यार मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि मस्तूरी विधानसभा के लोग उन्हे एक प्रत्याशी नही बल्कि अपनी बेटी,बहु और बहन की तरह देख रहे है। हर वर्ग के लोगो का उन्हे अपना जनसमर्थन मिला रहा है। और वह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।