
बिलासपुर। 15 साल जिन्होंने खोदापुर बनाया हमारे प्यारे बिलासपुर को… जनता को उससे बदलाव चाहिए… जब हमने उसे बदल कर दूसरा लाया तो वे शहर को चाकूबाजी में बदलकर चाकूपुर बना दिया हमारे शहर को …हमे उससे बदलाव चाहिए….उक्त बाते आप की बिलासपुर प्रत्याशी डॉक्टर उज्ज्वला कराडे ने आज कही।
आम आदमी पार्टी बिलासपुर की महिला प्रत्याशी डॉक्टर उज्ज्वला कराडे ने बीजेपी और कांग्रेस दोनो पार्टियों के ऊपर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने 15 सालो के कार्यकाल में बिलासपुर शहर को खोदापुर बनाकर रख दिया था। वही अब कांग्रेस पार्टी के विधायक ने शहर को चाकुपुर बना दिया है।
आज बिलासपुर की जनता इन दोनो पार्टियों से बदलाव चाहती है और आप पार्टी को इसके बेहतर विकल के रूप में देख रही है। बिलासपुर की जनता का उसे अपार प्यार व स्नेह मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि हम जीत के प्रति आश्वस्त अपने को नही कहेंगे लेकिन हम लगातार पिछले 3 – 4 सालो से जनता के बीच जा रहे है । जिससे हम एक जनता की जरूरतों उनके मुद्दे को हम अच्छी तरह समझ रहे है।
बीजेपी की “बी” टीम बनकर काम करने के कांग्रेस के आरोप पर उन्होंने कहा की वे आरोप तो बहुत लगाते है लेकिन कितनी सच्चाई है यह बात तो वे ही बताएंगे। उन्होंने शहर विधायक पर टांट कसते हुए कहा कि जो अपनी विधायकी में कहा था कि थाने में रेट टैग लगा हुआ है उसका आज क्या हुआ बताएंगे?