Loading ...
बिलासपुरराजनीति

बिना तामझाम और रैली के शैलेष पांडेय ने अपना नामांकन जमा किया, इस दौरान कहा… सेठ जी फिर आज जनता से झूठ बोलने निकले हैं.

बिलासपुर। अपने पिछले 15 सालो के कार्यकाल में सेठ जी (अमर अग्रवाल) ने कोई काम नही किया। मन गड़त योजना बना कर शहर वासियों को मुगेरी लाल के सपने दिखाते रहे और बिलासपुर की जनता की आंखो में धूल झोखते रहे। उक्त बाते सोमवार को नामांकन दाखिल के दौरान विधायक शैलेष पांडेय ने कही।

बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय को पुनः कांग्रेस पार्टी ने टिकट देकर बिलासपुर विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है । सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सेठ जी अपने 15 सालो के कार्यकाल में शहर के लिए कुछ काम नही किया। शहर वासियों को केवल मुंगेरी लाल के झूठे सपने दिखाते रहे।

उन्होंने नसबंदी कांड का जिक्र करते हुए कहा कि नशबंदी कांड में 13 महिलाओ की मौत हो गई। लेकिन सेठ जी को लज्जा नही आई। यहां माताओं की मौत हो गई और सेठ जी हॉस्पिटल में हसते रहे।

बीजेपी ने सरकारी योजनाओं का मजाक बनाकर हमारी माताओं के गर्भाशय निकाल लिया । इतना जघन्य पाप किए है। लेकिन हमारी सरकार ने 05 साल जनता की सेवा की है। उनके जैसी पूरे शहर को खोदापुर नही बनाया । आज हमने जन अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर रहे है । अरपा नदी जो हमारी जीवन रेखा है उस पर शिव घाट और पचर्री घाट दो बैराज बनाए है। जिसका पचरी घाट बनकर तैयार हो चुका है। अरपा नदी के दोनो तरफ अच्छी सुंदर सड़के बना रहे है ,हम अरपा नदी को संरक्षित कर रहे है। शहर का जल स्तर बढ़ा रहे है। बीजेपी के कार्यकाल में 3000 स्कूल बंद हो गए थे हमारी सरकार ने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले है। आज बिलासपुर विधानसभा में 14 आत्मानंद स्कूल खुले है। जिसका बच्चो में बहुत क्रेज है। आज 9000 बच्चे इंग्लिश मिडिम में पड़ रहे है। बिलासपुर आगे बढ रहा है। हमने इंग्लिश मीडियम कॉलेज भी खुलवाया है। हमारी सरकार ने ही एयरर्पोट शुरू करवाया।

पांडेय ने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में शहर में कोई काम नही हुआ । ये सिर्फ झूठ बोलते है। इनके कार्यकाल में कई गोलीकांड हुए जिसको जनता अच्छी तरह जानती है। आज फिर झूठ बोलने निकले है बिलासपुर की जनता उनके झूठ को अच्छी तरह जानती और समझती है।