
बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की दुर्दशा को बताकर आप नेता राकेश यादव बोले;जनता के समस्या के निदान बर हमन सड़क में आ जाबो, सड़क में बैठ जाबो आंदोलन कर देबो। बेलतरा विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त मुकाबला के साथ-साथ जनता के बीच जमीनी स्तर पर रहने वाले आप नेता राकेश यादव बेलतरा विधानसभा सीट के अन्य प्रत्याशियों को टक्कर देने नामांकन दाखिल किये है। आप नेता राकेश यादव जनता के बीच रहकर जनता की समस्याओं के निदान के लिए लगातार सक्रिय रहे है। आप पार्टी के कई आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही है।
नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन आप नेता राकेश यादव बोले; हमन बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव शहर- शहर दिन रात घूमे हन, पानी बरसात में घूमे हन। देखे है हम पानी नही है हमन देखे हन आवास नही आवत है कही सड़क नही है ढंग से, 75 साल हो गे आज तक कलमिटार डहर के सड़क नही बन पईस। पूरा सड़क म पत्थर है। हमन उहा के जनता ला बोलेन हम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हन, आप मन समर्थन करा हमन सड़क बनवाए के वचन देत हन।
आप नेता राकेश यादव ने कहा; चुनाव जीतने के बाद भी जनता की समस्या के निदान ब हमन सड़क म आ जाबो, सड़क म बैठ जाबो आंदोलन कर देबो लेकिन जनता की समस्या के साथ हमन समझौता नही करन। चुनाव जीतने के बाद भी हमन के भूमिका एक आंदोलनकारी के रूप में रही।