Loading ...
बिलासपुरराजनीति

गुंडे माफियाओ से जनता त्रस्त , बिलासपुर की जनता अब परिवर्तन चाहती है : अमर अग्रवाल

बिलासपुर। शहर विधायक की कमान कांग्रेस के खाते में जाती है या भाजपा का? इसका फैसला तो जनता तय करेगी। लेकिन पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शहर में हो रहे चाकूबाजी, जमीन की अफरा तफरी, बाहुबल के दम पर जमीन कब्जा और खाली कराने का अवैध धंधा, सरकारी जमीन की हेराफेरी इन सबके जिम्मेदार कांग्रेस नेताओं को मान रहे है बता रहे है।

शहर में जनसमर्थन मांगने निकले पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मीडिया से कहा; यहाँ जमीन लुटी जाती है चाकूबाजी होती है उनकी कोई रक्षा करने वाला नही है।

विकास के काम के लिए जनता तरस रही है। कोई सुनने वाला नही है इसलिए बिलासपुर की जनता परिवर्तन चाहती है कि बिलासपुर नेतृत्व के साथ रहे खड़ा हो बिलासपुर का विकास हो।

पूर्व मंत्री वर्तमान भाजपा प्रत्याशी बिलासपुर अमर अग्रवाल ने कहा; मेरा हिसाब तो पिछले चुनाव में उन लोगो ने मांग लिया है जो लोग कुछ नही करते उनको दुसरो के बारे में चर्चा नही करना चाहिए

तिलक नगर चाटापारा का समर्थकों के साथ दौर किया

भाजपा नेता अमर अग्रवाल शहर के अलग- अलग मोहल्ले का दौर कर रहे है। आज तिलक नगर चाटापारा पहुचे जहाँ पैदल चलकर लोगो से भारतीय जनता पार्टी के लिए मतदान मांगा। उनके साथ इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता एवं भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।