Loading ...
बिलासपुरराजनीति

•कांग्रेस विधायक ने रिक्शा चलाकर किया चुनाव प्रचार, कई समर्थको की सवारियों का बोझा भी ढोया •विधायक शैलेश पांडेय अपने विरोधियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा… जो जनता के आज मसीहा बनकर घूम रहे है उन्हे 4 साल 11 महीने जनता की याद नही आई

बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा,कांग्रेस,आम आदमी पार्टी सहित अन्य पार्टियों के प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर जनता से वोट मांगने में जुटे है।

वही कांग्रेस पार्टी के विधायक शैलेष पाण्डेय बिलासपुर विधानसभा सीट पर काबिज़ बने रहने के लिए प्रत्येक घर घर जा कर जनसंपर्क कर रहे है। जोश और उत्साह के साथ चुनाव प्रचार में जुटे नगर विधायक शैलेष पाण्डेय के पैरों पर रिक्शा चालक गिर पड़ा और पैर छूकर प्रणाम करने लगा। जिसके बाद शैलेष पाण्डेय ने खुद रिक्शा चालक की सीट पर बैठकर रिक्शा चलाने लगे। रिक्शे पर कई समर्थक सवारी बनकर बैठ गए। उसके बाद भी कई सवारियों का बोझ रिक्शा चलाने वाले नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ढोते रहे। इस दौरान समर्थकों और कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पाण्डेय में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। शैलेष भैया जिंदाबाद के नारे लगते रहे।

आरोप पर कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पाण्डेय का तीखा प्रहार

बीजेपी प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में 15 दिसंबर तक शहर में पुनः शांति स्थापित करने की बात कही थी। जिसके जवाब में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पाण्डेय ने कहा; सेठ जी 15 साल तक मुंगेरीलाल के सपने दिखाते रहे बिलासपुर की जनता को। अरपा के नाम से की डेम बनाऊंगा सावर बनाऊंगा। एयरपोर्ट बनाऊंगा। ए बनाऊंगा वो बनाऊंगा। मुंगेरीलाल के सपने दिखाने वाले सेठ जी अभी तक सपनो में ही जी रहे है। 4 साल 11 महीने घर मे रहे जनता के सुख दुःख की कभी याद नही आई। जनता कभी याद नही आई। कोरोना काल मे जनता याद नही आई। जब कोरोना में जनता मर रही थी तब उन्हें जनता याद नही आई। जब दवाई के लिए जनता मर रही थी तब उन्हें जनता याद नही आई। जब भुख से जनता मर रही थी तब उन्हें जनता याद नही आई। आज बड़े जनता के मसीहे बनकर घूम रहे है। 4 साल 11 महीने कहाँ थे नेता जी अमर अग्रवाल। ए लॉयन आर्डर का मुद्दा उनके घर से निकलकर आया है शहर से नही आया है। ए उनका घर का मुद्दा है मुंगेरीलाल की तरह।

आप प्रत्याशी महिला नेत्री उज्ज्वला कराडे शैलेष पाण्डेय को लेकर बोली थी कि नगर विधायक शहर का विकास नही किये बल्कि खुद का विकास किये। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पाण्डेय बोले; आप प्रत्याशी भाजपा के साथ मिलकर A और B टीम की तरह काम कर रही है सब शहर के लोग बोल रहे है। आगे चलकर पता चलेगा।