Loading ...
बिलासपुरराजनीति

आप प्रत्याशी डॉ.उज्ज्वला कराडे लगातार गली मोहल्ले में घूम- घूम कर लोगों से कर रही जनसंपर्क , कांग्रेस/बीजेपी से कि सवाल…त्रुटिपूर्ण खुदाई अभियान को कब सुधारेंगे.. ? सिम्स में मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधाएं कब दिलाएंगे.. ? •आप… आई तो शहर विकास हमारी पहली प्राथमिकता होगी

बिलासपुर । विधानसभा चुनाव में बड़ी तेजी से तीसरे शक्तिशाली मोर्चे के रूप में उभरी राजनीतिक पार्टी आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री उज्जला कराडे ने महिला नारीशक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए बड़ी राजनीतिक पार्टियों के बीच अपनी चुनावी हुंकार भरी है।

आपको बता दे कि जनता के बीच जनसमर्थन जुटाने आप महिला नेत्री डा. उज्ज्वला कराडे लगातार बिलासपुर के अलग-अलग मोहल्ले, गलियों में घूम-घूमकर लोगों से जनसंपर्क कर रही है। जनता के बीच पहुंची आप महिला नेत्री बड़े उत्साह से भरपूर जनसमर्थन मिलने की बात कह रही है । अपने जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मीडिया के माध्यम से कांग्रेस और भाजपा दल के प्रत्याशियों पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा; अभी जनसंपर्क जारी है, इस बार आम आदमी पार्टी की बारी है। हम लोग साहूकार नही है..हम लोग सेठ नही, न ही पहले से सत्ता में रहे है। हम लोग एक काम कर सकते है लोगों से मिलाना। एक एक घर खटखटा रहे है। देखिए आपने ….पाया क्या खोया क्या.!! इस बार एक मौका दीजिए।

इस शहर का विकास नहीं,अपना विकास किया नगर विधायक ने…

डॉक्टर उज्ज्वला ने शहर विधायक शैलष पाण्डेय पर तंज कसते हुए कहा कि ; उन्होंने बहुत विकास किया है, लेकिन शहर का विकास नही किया। सिर्फ अपना विकास किया। वो आकर गलियों में सिर्फ रोड नापकर जा रहे है। गलियों में घूमे 15 मिनट रुके इतना प्रकोप है मच्छरों का उठाकर भी ले जा सकते है। विकास अगर खुद का न करके शहर का किया होता तो आज उन्हें बोलने की जरूरत नही होती हाँ से गुजरते वहाँ से फूलों की बारिश होती । इस बार जरूरी है बदलाव जनता समझ चुकी है।

त्रुटिपूर्ण उनका जो नाला खोदो अभियान है, उसे कब सुधारेंगे ?

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को लेकर आप प्रत्याशी उज्ज्वला कराडे ने कहा; 15 वर्षो तक तो लुटा इस बार मौका मिलेगा तो उससे ज्यादा लूटेंगे। हमे समझा नही आता वो कहते है अपरा बैराज जो त्रुटिपूर्ण है उसे सुधारेंगे। हमे यह पूछना है त्रुटिपूर्ण उनका जो नाला खोदो अभियान है, उसे कब सुधारेंगे? और त्रुटिपूर्ण जो उनका अमृत जल मिशन योजना है उसे कब सुधरोगे? सिर्फ नल लगा है पानी तो आता ही नही है, अपनी त्रुटिपूर्ण कार्य को तो पहले सुधार ले।

शहर विकास के लिए हमारी पहली प्राथमिकता होगी…

आप प्रत्याशी उज्ज्वला कराडे ने कहा; घनी आबादी वाले क्षेत्रो में पानी की समस्या है नालियों से पाइप गुजरी हुई है । बात मोहल्ले में गंदा पानी के सप्लाई का नही है वही मलमूत्र वाला पानी पूरे शहर फैलता है, होटल में लोग उपयोग करते है, गुपचुप ठेले वाले उपयोग में लाते है, इससे गंभीर बीमारी फैलने का खतरा है। साफ सफाई जरूरी है, सिम्स जैसे बड़े अस्पताल होने से कुछ नही होता है। वहाँ सिटी स्कैन नही है, सोनोग्राफी नही है, यूसीजी नही हो सकती है। और अगर दिल की बीमारी हो गई तो फिर बस हो गया। हमारे पास कहीं ऐसी सुविधा नही है। सिम्स में कार्डियोलॉजिस्ट तो है ही नही। अगर बीमारी होती है तो बाहर जाना पड़ता है। सुविधा ऐसी होनी चाहिए कि अगर किसी को बीमारी हो जाए तो उसका इलाज हो जाए उसका घर न बिके उसका जमीन नही बिके।

शिक्षको का काम छात्रों को पढ़ना

आम आदमी पार्टी यदि सत्ता में आती है तो शिक्षको का काम केवल विद्यार्थियों को पढ़ाना होगा। शिक्षकों के ऊपर अन्य कार्यों का भार नही होना चाहिए। शिक्षको का काम केवल विद्यार्थियों को पढ़ाना है।