
बिलासपुर। आम आदमी पार्टी की बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर उज्ज्वला कराडे ने आज सिविल कोर्ट तहसील ऑफिस सेफर स्कूल से लेकर मुंगेली नाका चौक तक जनसंपर्क किया।
इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की । वही आप की 10 गारंटी योजनाओं को भी लोगों को बताया ।इसके अलावा आम आदमी पार्टी की योजनाओं को आम जनता तक बताया बिलासपुर विधानसभा आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर उज्ज्वला कराडे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बिलासपुर की जनता भाजपा कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है इस बार शहर की जनता बदलाव के मूड में है और विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रही है। निश्चित ही दिल्ली, पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी बदलाव होगा और बिलासपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। आज जनसंपर्क के दौरान डॉक्टर उज्ज्वला कराडे के साथ आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।