Loading ...
बिलासपुरराजनीति

सेठ जी जो भी योजना लाए अपने आभा मंडल के लिए लाए, बिलासपुर की जनता मुझे साथ दे मैं इस बिलासपुर की तस्वीर बदल दूंगा : शैलेष पांडेय

बिलासपुर । वर्तमान परिस्थितियों में राजनीति की परिभाषा बदल गई है लेकिन मैं एक साधारण व्यक्ति हूं और आप सभी से आज तक जो प्यार और स्नेह मिला है उस पर मुझे भरोसा है। उक्त बाते अपने जनसंपर्क के दौरान विधायक शैलेश पांडेय ने कही।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं एक सेठ साहूकार नही हूं। जनता का प्यार स्नेह के साथ मैं इस शहर का विकास का सपना देख कर राजनीति में आया हूं। मेरा सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि मुझे बिलासपुर की तस्वीर बदलनी है। आरोप प्रत्यारोप से मुझे कोई लेना-देना नहीं है। मेरी जनता मुझ पर भरोसा करती है और मैं उसी जनता के बल पर पिछली बार विधान सभा का चुनाव जीता था। मुझे इस बार फिर मौका देंगे तो मैं इस शहर की तस्वीर बदल दूंगा।

जो सेठ जी अपने 15 सालो के कार्यकाल में इस शहर के लिए कुछ नही किया। वो आज यह एहसास करा रहे है कि वह आपकी सेवा के लिए सहज उपलब्ध है। लेकिन अब बिलासपुर की जनता उसे अच्छी तरह से जान चुकी है।

सेठ जी आप बहुत सारी योजनाएं बिलासपुर के लिए लाए बहुत सारे काम भी किये। मैं ये नहीं कहता की आपने काम नहीं किया हां अपने काम किया और विकास भी किया पर आपने जो भी काम किये सिर्फ अपने आभा मंडल के परिक्षेत्र के अंर्तगत ही किये आपने उन्ही लोगो को दाना दिया जो कि गरीबो की थाली के हिस्से को अपनी थाली में परोसते है। मसलन एक योजना आप ही के द्वारा लांच की गई थी।

सीवरेज योजना इस योजना से पीड़ित दंश को अभी तक बिलासपुर की जनता झेल रही है ,उसे आप कैसा समझते हैं यह आपका हृदय कभी नहीं समझ पायेगा…! ये बिलासपुर की सबसे बड़ी विडंबना है, और बिलासपुर की जनता आपको। इस विडंबना का मूक जवाब देगी वह जवाब इतना तगड़ा होगा कि आपने कभी सोचा भी नहीं होगा मैं दोबारा फिर उसी बात पर आप सभी से अपील करता हूं कि बिलासपुर की जनता मुझे साथ दे मैं इस बिलासपुर की तस्वीर बदल दूंगा।