
बिलासपुर। आम आदमी पार्टी ने इस चुनावी समर में अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए बिलासपुर शहर में सहज ,सरल एवम स्वच्छ छवि वाली डॉ उज्ज्वला कराडे को अपना प्रत्याशी बना कर मैदान में उतारी है। जो बीजेपी कांग्रेस दोनो की समीकरण बिगड़ कर रख दी है।

जिस तरह से आम लोगो के बीच उनका जनसंपर्क चल रहा है और उनको सभी वर्गो का जनसमर्थन मिल रहा है। वो बड़ी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के माथे पर लकीर खींच दी है।

डॉक्टर उज्ज्वला आज रेल्वे जीएम ऑफिस, पुलिस ग्राउंड, फटाका दुकान व साराफा बाजार में आम जनता से जनसंपर्क कर अपने लिए वोट मांगी एवम उन सभी को धनतेरस की शुभ कामनाएँ दी !

इस दौरान आम आदमी प्रत्याशी डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े ने व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन को घेरा एवम कहा कि इस बार बदलाव निश्चित है।