
बिलासपुर। आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार का शोर गुल थम जाएगा । प्रत्याशी सिर्फ घर घर जा कर जनसंपर्क ही कर सकेंगे। इस बीच आज शाम 3 बजे बिलासपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रोड शो करेंगे।
बिलासपुर शहर के बीजेपी प्रत्याशी अमर अग्रवाल के पक्ष में आज अमित शाह रोड शो करने जा रहे है। यह रोड शो शाम 93 बजे गांधी चौक से निकल कर कोतवाली चौक,गोल बाजार,सदर बाजार देवकीनंदन चौक होते हुए नेहरू चौक पर जा कर समाप्त होगी।
अमित शाह के रोड शो को भव्य बनाने के लिए जिला भाजपा कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।