
बिलासपुर। बसंत विहार कालोनी बूथ क्रमांक 233 में समय पूर्व 10 मिनट पहले वोटिंग मशीन बंद कर दिए जाने पर डा श्रीमती वंदना चौधरी वरिष्ठ प्रसूति एवम स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय बिलासपुर डा श्याम बाबू चौधरी डिप्टी सीएमओ वसंत विहार हॉस्पिटल एवम उनके नव मतदाता पुत्री सौम्या चौधरी पुत्र नव मतदाता आदित्य चौधरी जिन्हे निर्वाचन टीम की गलती से वोट देने से रोक दिया गया।
इन मतदाताओं की अपने हक के लिए जिद की गई भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा इनके पक्ष में जोरदार लॉबिंग के बाद उच्चाधिकारियों को दखल देना पड़ा एसडीएम व पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच कर पंचनामा प्रक्रिया संपादित कर साम 7 बजे बेलेट पत्र से मतदान कराया गया।