Loading ...
बिलासपुरराजनीति

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति की किया साफ सफाई । कांग्रेसियों ने जो राजनीतिक गंदगी फैलाई है उसे भाजपा इसी तरह साफ करते रहेगी : मनीष अग्रवाल

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल द्वारा अंबेडकर चौक जीडीसी के पास स्वच्छता अभियान चलाते हुए अंबेडकर की मूर्ति को साफ किया गया।

इस दौरान बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल ने कहा कि विगत 5 सालों में कांग्रेस सरकार के द्वारा जो प्रदेश एवं बिलासपुर में जो राजनीतिक गंदगी और कचरा फैलाया गया है उसे आज सांकेतिक रूप से साफ करने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल द्वारा अंबेडकर चौक जीडीसी के पास स्वच्छता अभियान चलाया है।

अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाया गया है, साथ ही सांकेतिक रूप से संदेश दिया गया की कांग्रेस के द्वारा जो भी कचरा और गंदगी फैलायी गई है उसे लगातार भारतीय जनता पार्टी इसी तरह स्वच्छता अभियान चला कर साफ करने का काम निरंतर करते रहेगी । एवम बिलासपुर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का सार्थक प्रयास करते रहेगी।

इस दौरान प्रमुख रूप से मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे ,धीरेंद्र केसरवानी , नारायण गोस्वामी , अमित तिवारी, नवीन मसीह, बरकाती जी,विष्णु सोनी, शोभा कश्यप, मीना गोस्वामी, स्नेह लता शर्मा ,कविता वर्मा , रीना गोस्वामी, सुब्बाराव, नीरज वर्मा , मनोज कश्यप ,प्रशांत कश्यप, सिकंदर खान,शिव पटेल, रत्तू उर्मलिया,परेश गुप्ता, मोनू रजक, रवि वर्मा , देव शर्मा आदि बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।