
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के बहाने कार्यकर्ताओ को लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने का आह्वान किया है।
बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में संभाग के बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी कार्यक्रता का आभार ज्ञापित करने यह अभिनंदन समारोह पार्टी द्वारा रखी गई थी।

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा,वित्त मंत्री ओपी चौधरी,मंत्री लखन लाल देवांगन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिलासपुर अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, जांजगीर सांसद गुहाराम अजगले,पूर्व सांसद लखन लाल साहू, कमला देवी पाटले,अनुराग सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेपी कार्यकर्ताओ का अभिनंदन करते हुए कहा की आप सभी के अथक मेहनत, परिश्रम से ही हम सभी 2024 की इस विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल किए है। 54 सीट और 46% से भी ज्यादा वोट पाकर हमने सरकार बनाया है।
उन्होंने कहा कि अभी हमारे सरकार को बने एक माह भी नही हुआ है और मोदी की गारंटी जो हमारा संकल्प पत्र है उस पर काम करना हमने शुरू कर दिया है। 13 को हमारा शपथ हुआ 14 को कैबिनेट की प्रथम बैठक में ही हमने घोषणा किया कि जो 05 साल के कांग्रेस की सरकार में 18 लाख गरीब परिवार आवास से जो वांछित थे उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बना कर देंगे। साथ ही आने वाले समय में 18 लाख गरीब परिवारों के लिए नए मकान बनाएंगे। 02 साल का धान का बोनस भी मोदी की गारंटी योजना में थी उसे भी हमने 25 दिसंबर अटल बिहारी बाजपाई के जन्मदिन के अवसर पर सुशासन दिवस मनाते हुए कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के 12 लाख किसानो के खातों में 37 सौ 16 करोड़ डाले है। प्रदेश के युवाओं के साथ जो पीएससी घोटाला हुआ उसकी भी जांच के लिए हमने सीबीआई को सौपा है ताकि प्रदेश के युवाओं के साथ न्याय हो सके। और मोदी की गारंटी योजना के अंतर्गत जो भी हमने जनता से वादा किया है , चाहे महतारी वंदन योजना हो, चाहे 500 /-में गरीब परिवार को गैस सिलेंडर देने का वादा हो, किसानो को 3100/- प्रति क्विंटल धान की खरीदी की बात हो। सभी वादे हम अपने 05 सालो के कार्यकाल में पूरा करेंगे ।
उन्होंने अंत में कार्यकर्ताओ को आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीट को जिताने की अपील करते हुए कहा की अभी से चुनाव की तैयारी में सभी जुट जाए।
प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि जब मैं छत्तीसगढ़ आया तो सभी ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बन जायेगी, राजस्थान में भी बन जायेगी लेकिन छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने का कोई भरोसा नहीं दिखता। लेकिन मैंने जब आप लोगो के बीच घुमा आप लोगो की नब्ज टटोली तो मुझे पूरा विश्वास हो गया कि इस बार पार्टी के कार्यकर्ता ऐतिहासिक बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाएगी और आप लोगो ने उसे करके दिखाया।
उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटो को जीतने के लिए कार्यकर्ताओ से कहा की मैं न बैठूंगा न बैठने दूंगा, न सोऊंगा न सोने दूंगा। हम सभी को मिलकर प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीटो को जितना है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस चुनाव में पार्टी ने बीजेपी के एक सामान्य कार्यकर्ताओ को चुनाव में उतार कर बड़े बड़े सुरमाओ को धराशाही कर दिया । 46.27% वोट बीजेपी ने हासिल की और 54 सीट जीता । यह सब आप जैसे कार्यकर्ताओ की मेहनत और परिश्रम की वजह से है। हमे बहुत बड़ा जनाधार मिला है। हमारी बहुत बड़ी जवाबदारी है। इस सत्ता से हमे जनता की सेवा करनी है छत्तीसगढ़ महतारी के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए और “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” के नारे को पूरे देश में पुनः गूंजाना है, जो पिछले 5 सालो से बंद था ।